फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा का कार्यक्रम जारी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Mon, 19 Nov 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
books
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विभिन्न विषयों की सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। एमए विभिन्न विषयों की सेमेस्टर परीक्षा तीन दिसंबर से और बीए, बीपीईएस, बीए ऑनर्स की सेमेस्टर चार दिसंबर से शुरू होगी।      

विज्ञापन


गुरुकुल विवि में एमए विषयों की परीक्षाएं तीन दिसंबर से शुरु होकर 27 दिसंबर को समाप्त होगी। यह परीक्षाएं दस से एक बजे के संपन्न होगी। मुख्य परिसर के साथ-साथ कन्या गुरुकुल परिसर देहरादून और कन्या गुरुकुल परिसर हरिद्वार में भी एमए की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएगी।

विवि में एमए वेद, संस्कृत, ज्योतिष, इतिहास, दर्शन, योग मनोविज्ञान, हिन्दी और अंग्रेजी के साथ पीजी डिप्लोमा हिंदी पत्रकारिता एवं पीजी डिप्लोमा योग विज्ञान आदि पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मुकेेश रंजन वर्मा ने बताया कि विवि की विभिन्न सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी करते हुए वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें