गुरुद्वारा सभा ने बाल वनिता आश्रम में दिया राशन माई सिटी रिपोर्टर देहरादून । गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (आढ़त बाजार) की प्रबंधक कमेटी ने लॉक डाउन के चलते तिलक रोड स्थित श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम में राशन बांटा। इसमें 2 बोरी आटा, 5 किलो रिफाइंड, 5 किलो सिर्फ, 24 टिकी साबुन, 3 सेवलोन की बोतल आदि प्रदान की। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह, सुरजीत सिंह, गुरबक्श सिंह राजन, चरणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह राजा, सतनाम सिंह, गजेंद्र सिंह, सेवा सिंह मठारू आदि उपस्थित थे। उधर, हेल्प मी वेलफेयर सोसायटी की ओर से वसंत विहार में दिहाड़ी मजदूर परिवारों एवं जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री बांटी। परिवारों को 10-15 दिन का राशन किट ( 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, नमक, दाल, चीनी, चाय पत्ती, आलू, मसाले, बिस्कट्स) दिए गए। वसंत विहार थाना प्रभारी नत्थी लाल उनियाल ने विशेष सहयोग किया। इस दौरान सहयोगी संस्था बसेवेक्स टेक्नोलॉजी के तनवीर अहमद, हितेश कुमार, विनेश कुमार, हेल्प मी वेलफेयर सोसायटी से चंदन रस्तोगी, राजीव रस्तोगी उपस्थित रहे।