देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मंगलवार को राजभवन में स्थानीय सिख प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत स्मृति के अवसर पर राज्यपाल को गुरु साहिब का चित्र भेंट किया। गुरु परंपरा की दिव्य विरासत का भावपूर्ण वंदन किया।
राज्यपाल ने कहा कि गुरु परंपरा भारतीय संस्कृति में प्रकाश पुंज के समान है, जिसमें सेवाभाव, करुणा, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, राष्ट्रीय चेतना और मानवता के उच्चतम मूल्य निहित हैं। उन्होंने कहा कि गुरु साहिबानों की शिक्षाएं समयातीत हैं। संपूर्ण विश्व को मानव कल्याण की दिशा में प्रेरित करती रहती हैं। इस अवसर पर सिख प्रतिनिधिमंडल के बलजीत सोनी, गुरप्रीत सिंह, गुरिंदर सिंह आनंद, हरपाल सिंह, जसविंदर सिंह, रमन चड्ढा, रविंदर पाल सिंह बेदी, एडवोकेट योगेश सेठी एवं एडवोकेट संजय चावला उपस्थित थे। ब्यूरो