फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा 2021: स्नान पर्व को लेकर आज हरिद्वार बॉर्डर पर सख्ती, दूसरे जिलों से पहुंची फोर्स 

Sat, 24 Jul 2021 12:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथलि अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि 900 से अधिक पुलिसकर्मी जिले के बॉर्डर, गंगा घाटों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
जिले के सभी बॉर्डर पर सख्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कल से श्रावण मास शुरू हो जाएगा। प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा स्थगित कर ही चुकी है। जिले में कांविड़यों की आमद न हो इसको लेकर पुलिस ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। आज शनिवार से जिले के सभी बॉर्डर पर सख्ती हो गई है। वहीं आज होने वाले गुरु पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर भी सख्ती की जा रही है। 

विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा 2021: हरिद्वार में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान पर रोक, गुरु के दर्शन के लिए लानी होगी कोविड निगेटिव रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित कर दिया है। ऐसे में कांविडए जिले में प्रवेश न करें। उनके लिए रणनीति तैयार की गई है। कांवड़ियों को बॉर्डर से ही वापस लौटाया जाएगा। वहीं ट्रेनों व बसों में भी सख्ती की जाएगी। इसके अलावा जिले के सभी बॉर्डर को आज से सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


धर्मनगरी में आने वाले लोगों को आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथलि अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि 900 से अधिक पुलिसकर्मी जिले के बॉर्डर, गंगा घाटों व अन्य सार्वजनिक जगहों पर तैनात किए गए हैं। इसमें पीएसी की भी 10 कंपनी हैं।

उन्होंने बताया कि हरिद्वार-नजीबाबाद चिड़ियापुर बॉर्डर पर एसआई 1, आरक्षी 8 व एक प्लाटून पीएसी भी लगाई गई है। वहीं नारसन बॉर्डर पर दिन-रात में 4 एसआई, 21 पुलिसकर्मी, व एक प्लाटून पीएसी की तैनात की गई है। इसके साथ ही मंडावर में 4 एसआई, 13 पुलिसकर्मी, व पीएसी का डेढ़ प्लाटून तैनात है।

काली नदी पुल पर 2 एसआई, 14 पुलिसकर्मी, व डेढ़ प्लाटून पीएसी लगाई गई है। भूपतवाला में 4 एसआई, 9 पुलिसकर्मी, व एक प्लाटून पीएसी लगाई गई है। वहीं पुरकाजी में खानपुर बॉर्डर पर 2 एसआई, 8 पुलिसकर्मी व पीएसी की एक प्लाटून तैनात है। 
विज्ञापन


बॉर्डर से लौटाए गए कांवड़िए
शुक्रवार को श्यामपुर बॉर्डर से कांवड़ियों के पांच वाहन लौटाए गए हैं। नारसन, चिड़ियापुर, श्यामपुर, भगवानपुर से 120 वाहनों को वापस लौटाया गया। ये लोग हरिद्वार आ रहे थे और इनके पास आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट नहीं थी। बॉर्डर पर जब वाहन स्वामियों से टेस्ट करवाने के लिए कहा गया तो उन लोगों ने मना कर दिया। एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस ने बताया कि कांवड़ियों के सीमा में प्रवेश करने पर उनके खिलाफ आपदा अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें