फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के समर्थन में आए गुलजार, चुनाव न लड़ने का एलान

Fri, 27 Jan 2017 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
किशोर उपाध्याय के साथ प्रेस कांफ्रेंस करते गुलजार अहमद - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और देहरादून की सहसपुर सीट से प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के समर्थन में गुलजार अहमद ने चुनाव न लड़ने का एलान किया है। गुलजार अहमद ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में किशोर उपाध्याय के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुलजार अहमद ने 2012 के विधानसभा चुनाव में सहसपुर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में गुलजार को 9 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेसी नेताओं के चुनाव लड़ने पर निशाना साधा। किशोर ने पार्टी संविधान का हवाला देते हुए नामांकन न करने और साथ आने को कहा है।
विज्ञापन


सहसपुर सीट से किशोर को टिकट मिलने पर पिछले दिनों यहां दावेदारों की नाराजगी फूट पड़ी थी। नाराज दावेदारों के समर्थकों ने पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ की थी। वहीं टिकट न मिलने से प्रदेशभर में कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें