फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सिंगली में 20 दिन बाद भी नहीं पकड़ में आया गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II-राजधानी से सटे गांव सिंगली में गुलदार ने चार साल के बच्चे को बनाया था शिकार
I
I
I
Iराजधानी दून से सटे गांव सिंगली में चार साल के बच्चे को अपना शिकार बनाने वाला गुलदार 20 दिन बाद भी पकड़ में नहीं आया। उधर गांव में अभी भी दहशत का माहौल है। खौफ के कारण शाम पांच के बाद ग्रामीण घर से बाहर निकलने के लिए कतरा रहे हैं।हालांकि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए गए हैं और वन विभाग की टीम रोजाना गश्त कर रही है।
विज्ञापन

I
I
I
Iबीते साल 26 दिसंबर को गढ़ी कैंट से करीब आठ किलोमीटर आगे सिंगली गांव में घात लगाए बैठा गुलदार बच्चे को उठा जंगल में भाग गया था। घटना के बाद से ही गांव में दहशत बनी हुई है। गांव की प्रधान मीनाक्षी थापली ने बताया, 20 दिन बाद भी गुलदार पकड़ में न आने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। उधर बच्चों के स्कूल भी खुल गए हैं तो ऐसे में हर रोज डर सताता है। अभिभावक अपने बच्चों को खेलने भी नहीं भेज रहे हैं। हालांकि वन विभाग की टीम सुबह-शाम गश्त कर रही है। बताया, गांव का बहुत सा इलाका जंगल से सटा हुआ है। कई जगह सुनसान होने की वजह से लोग शाम को पांच बजे के बाद भी घर से नहीं निकल रहे हैं। शाम को गांव लौटने वाले लोग भी एक साथ आ रहे हैं। वहीं, गुलदार के पकड़ में न आने पर परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी भी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द से जल्द पकड़कर दहशत से मुक्ति दिलाने की मांग की है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें