फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: बेरीनाग के एक घर में घुसा गुलदार, लोगों में दहशत, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

Sun, 28 Jul 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेरीनाग
विज्ञापन
घर में घुसा गुलदार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

पिथौरागढ़ के बेरीनाग में आज दिनदहाड़े एक गुलदार घर में घुस गया। जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। यहां नया बाजार में शनिवार को दिनदहाड़े एक घर में गुलदार घुस गया। गुलदार की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की भीड़ अधिक होने से वन विभाग को रेस्क्यू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वन विभाग के पास पिंजरे के अलावा गुलदार पकड़ने का कोई उपकरण नहीं है। टीम द्वारा पिंजरा लगाकर गुलदार को कैद करने की कोशिश की जा रही है। वहीं गुलदार पकड़ने वाली टीम अल्मोड़ा से बुलाई गई है।

पिंजरे के अलावा पकड़ने के लिए कोई आधुनिक उपकरण नहीं

जानकारी के मुताबिक आज मनमोहन मेहता के मकान की गैलरी में सुबह करीब 10 बजे गुलदार देखा गया। जब मनमोहन मेहता की मां शीला मेहता ने कुत्ता समझ उसे लाठी से भगाने की कोशिश की तो गुलदार गुर्राने लगा। महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को देख गुलदार अंदर की ओर चला गया। उसने एक युवक पर भी हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल लोगों को वहां से हाटाया।



घटना की सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी जेसी जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जोशी ने बताया कि विभाग के पास पिंजरे के अलावा पकड़ने के लिए कोई आधुनिक उपकरण नहीं है। इसकी जानकारी अल्मोड़ा को दे दी गई। गुलदार पकड़ने वाली टीम वहीं से आ रही है। खबर लिखे जाने तक गुलदार गैलरी में ही था।
विज्ञापन

श्रीनगर राजकीय मेडिकल कॉलेज के परिसर में फिर दिखा गुलदार

राजकीय मेडिकल कॉलेज में पुन: गुलदार घूमने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के वक्त कॉलेज के आवासीय परिसर में रह रहे चिकित्सक घर के बाहर घूम रहे थे। गुलदार देखते ही सब घर के अंदर दुबक गए। कुछ दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज की एकेडमिक ब्लॉक में एक गुलदार घुस गया था। दो दिन तक बाहर न आने पर उसे भवन के अंदर ही गोली से मार दिया गया था। इसके बाद संस्थान में निवास कर रहे चिकित्सकों और छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली थी। 

लेकिन यहां एक बार फिर गुलदार की धमक ने कॉलोनीवासियों की नींद उड़ा दी है। कम्युनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष प्रो. अमित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग आठ बजे कॉलोनीवासी अपने बच्चों के साथ परिसर में घूम रहे थे। इसी दौरान एक चिकित्सक ने गुलदार को आराम से परिसर में टहलते हुए देखा। इससे भौंचक्के चिकित्सक ने अन्य लोगों को यह वाकया बताया। इसके बाद सभी अपने घरों में कैद हो गए। उन्होंने बताया कि पहले भी यहां गुलदार कई बार आ चुका है। पिछले दिनों गुलदार के मारे जाने के बाद उन्हें लगा था कि अब कोई खतरा नहीं है। लेकिन विगत शाम की घटना से सभी डरे सहमे हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें