फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कनबुआ में गुलदार ने बैल का किया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कनबुआ गांव में गुलदार ने एक बैल को मार डाला। घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के हमलों से मुक्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार की शाम ग्राम कनबुआ निवासी नरेंद्र सिंह पशुओं को गांव से सटे जंगल में चराने गए थे। वह पशुओं के लिए चारा लेने के लिए उनसे कुछ दूरी पर चले गए। जब लौटकर आए तो देखा कि एक बैल नहीं है। उसे ढूंढते हुए वह जंगल में गए तो बैल झाड़ियो में मरा हुआ था। बता दें कि क्षेत्र के ककाड़ी, किमोठा गांवों में गुलदार दो बकरी व एक गाय को अपना शिकार बना चुका है। ग्रामीणों ने पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मां की है। वन बीट अधिकारी दलवीर सिंह सजवाण ने बताया कि बैल पर हमले की घटना का मौका मुआयना करने के बाद उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। इसके अलावा गुलदार को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें