फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एक सप्ताह में 11 मवेशियों को निवाला बना चुका है गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
चकराता वन प्रभाग की बावर रेंज के ग्राम चांजोई के आसपास पिछले एक सप्ताह से गुलदार सक्रिय है। वह 11 मवेशियों का शिकार कर चुका है। ग्रामीण वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण चंदन सिंह, कुंवर सिंह, बलबीर सिंह का कहना है कि गुलदार के आतंक से ग्रामीण अपने खेतो में भी नहीं जा रहे हैं। उन्होंने गुलदार के हमले से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है। उधर, रेंजर महेश शर्मा ने बताया, गुलदार को भगाने के लिए पटाखे छोड़ने व मशाल जलाए जा रहे हैं। क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें