फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला : हनुमान ने जलाकर राख की सोने की लंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती कला मंच की ओर से रामलीला में हनुमान का सीता की खोज में लंका जाना, विभीषण हनुमान संवाद, अक्षय कुमार वध, हनुमान रावण संवाद, लंका दहन के दृश्य दिखाए गए। मंचन की शुरुआत में हनुमान लंका में प्रवेश करते हैं। इस दौरान उनकी लंकानी से मुलाकात होती है। लंकानी उन्हें आगे जाने से रोकती है तो हनुमानजी उसका वध कर देते हैं। इसके बाद उनकी मुलाकात विभीषण से होती है। हनुमानजी उनसे सीता का पता पूछकर अशोक वाटिका पहुंचते हैं। वहां सीता माता को बैठकर सारा वृतांत बताते हैं। कहते हैं कि प्रभु शीघ्र ही आपके यहां से ले जाएंगे। इसके बाद उनको भूख लगती तो वह वाटिका में फल खाने लगते हैं और पेड़ उखाड़ने लगते हैं। जब इसकी जानकारी रावण को चलती है तो वह अपने पुत्र अक्षय कुमार को भेजता है। दोनों में युद्ध होता है और अक्षय कुमार का वध हो जाता है। इसके बाद मेघनाद आता है। वह हनुमानजी को ब्रह्म पाश में फंसाकर लंका दरबार में पेश करता है। दंड स्वरूप हनुमान की पूंछ में आग लगा दी जाती है। इसके बाद हनुमानजी लंका के विभिन्न हिस्सों को जला डालते हैं। इस दौरान अध्यक्ष विनीत रोहिल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास शर्मा, संयोजक नवनीत वर्मा, कोषाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, महामंत्री रविंद्र सैनी, निर्देशक लक्ष्मी कोठियाल, सियाराम पटेल, राजकुमार, राकेश गुलेरिया, अनिल गोयल, पूरण चंदोला, अंकुश बिंजोला आदि उपस्थित रहे।र
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें