फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चार साल की मासूम पर गुलदार ने किया हमला, गंभीर घायल, एक महीने में तीन बच्चों पर कर चुका हमला

Wed, 22 May 2024 06:02 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल

सार

 चार साल की मासूम पर गुलदार ने हमला कर दिया। बच्ची की हालत गंभीर है। एक महीने में तीन बच्चों पर गुलदार हमला कर चुका है।
विज्ञापन
गुलदार सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर गढ़वाल में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को जहां डांग में गुलदार ने एक बच्चे की जान ले ली थी, वहीं मंगलवार को नगर के श्रीकोट गंगानाली में देर रात एक 4 साल की मासूम बच्ची पर गुलदार ने हमला कर दिया। परिजनों ने किसी तरह उसे गुलदार के चंगुल से बचाया। गुलदार के हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बंगाली स्वीट शाॅप वाली गली में रहने वाले बलवंत सिंह रावत की चार साल की बेटी अधीरा अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान अचानक गुलदार ने उस पर झपट पड़ा। परिजनों ने शोर मचाकर गुलदार के चंगुल से किसी तरह अधीरा को बचाया, लेकिन गुलदार के हमले में वह बुरी तरह घायल हो गई।

विज्ञापन


परिजन उसे तत्काल बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि गुलदार के हमले में चार वर्षीय अधीरा घायल हुई है। बेस अस्पताल के एमएस डॉ. अजय विक्रम ने बताया कि बच्ची की स्थिति गंभीर है उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...'योगी' की राह पर सीएम धामी:  बेटियों की शादी में सहयोग करेगी सरकार, सामूहिक कन्या विवाह योजना की होगी शुरुआत

बता दें कि गत शुक्रवार को श्रीनगर में ही डांग क्षेत्र में रहने वाले 3 साल के मासूम बच्चे को गुलदार ने मार डाला था। जबकि श्रीकोट में ही गत 5 अप्रैल को एक मासूम बच्ची पर गुलदार ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था। बच्ची अभी तक एम्स ऋषिकेश में भर्ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें