ऋषिकेश के रायवाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह शौच के लिए एक व्यक्ति गुलदार ने हमला करके घायल कर दिया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुलदार के हमले में हरिपुरकलां निवासी देवेंद्र शौच के लिए सूखी नदी के किनारे गया, जहां घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। देवेंद्र की चीख पुकार सुनकर गांव के लोगों के पहुंचने के बाद गुलदार मौके से भाग गया।
देवेंद्र को आपातकालीन सेवा 108 के द्वारा अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।