बच्चों को लाने वाली कथित महिला सोना
मामले को मानव तस्कारी और बालश्रम का मान पुलिस ने सभी को नेपाली संस्था माइते के हवाले कर दिया। माइते की संयोजिका माहेश्वरी भट्ट ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
फिलहाल पकड़ी गई सोना पत्नी श्याम निवासी गुमानपुरा माटो पाली राजस्थान और अन्य से पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए 24 नाबालिगों को बनबसा स्थित रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुनर्वास केंद्र में रखने के लिए सौंप दिया है।
उधर, संस्था ने इस संबंध में बनबसा स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को भी जानकारी दे दी है। दोनों संस्थाएं राजस्थान पुलिस से भी मामले के संबंध में पता करने में जुटी है।