फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट टीचरों का एलान, नहीं देंगे स्कूलों में सेवाएं 

Sat, 13 Aug 2016 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
teacher - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गेस्ट टीचरों ने उनके मामले में सरकार पर हाईकोर्ट में ठोस पैरवी न करने का आरोप लगाया है। गांधी पार्क में हुई बैठक में गेस्ट टीचरों ने कहा कि इस स्थिति में वे सेवाएं नहीं देंगे। यदि इस मसले पर एक सप्ताह के भीतर जीओ जारी न हुआ तो वे सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन


राजकीय माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ की गांधी पार्क में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। हाल ही में आए हाईकोर्ट के फैसले के बाद उनका भविष्य खतरे में है। गेस्ट टीचरों ने कहा कि उन्हें मात्र सात माह की सेवा मंजूर नहीं है। सरकार इस मामले में उनके हित में जीओ जारी करे। बैठक में अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष विवेक यादव, उपाध्यक्ष हरीश आर्य, दौलत जगूड़ी, महावीर चौहान, प्रवीन ठाकुर, भुवन ठाकुर, राकेश लाल मौजूद रहे। 

तब मुख्यमंत्री ने दिया था धरना 
गेस्ट टीचरों की तैनाती को लेकर पूर्व में शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के साथ ही सीएम हरीश रावत ने कनक चौक पर धरना दिया था। राष्ट्रपति शासन के दौरान सीएम ने उनकी तैनाती को लेकर पूरी रात कनक चौक पर बिताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें