फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट टीचरों को नियुक्ति पर राहत, ब्लॉक से बाहर भी नियुक्ति

Sat, 29 Oct 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
टीचर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
प्रदेश के गेस्ट टीचरों के लिए दिवाली पर कुछ राहत की खबर है। गेस्ट टीचर अब ब्लॉक से बाहर जनपद और मंडल स्तर पर भी नियुक्ति पा सकेंगे। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में गेस्ट टीचरों को पहले ब्लॉक में ही नियुक्ति दी गई थी, इससे कई गेस्ट टीचर ब्लॉक से बाहर पद रिक्त होने के बावजूद नियुक्ति नहीं पा सके थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ब्लॉक, जनपद और मंडल में जहां कहीं भी उनके पद रिक्त होंगे, उन्हें नियुक्ति दी जाएगी।

बता दें कि प्रदेश में छह हजार से अधिक गेस्ट टीचर हैं। नियमित शिक्षक मिलते ही उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा था, वहीं, कई बार ब्लॉक में पद रिक्त होने के बावजूद एक ब्लॉक के शिक्षक को दूसरे ब्लॉक में नियुक्ति नहीं मिल पा रही थी। गढ़वाल और कुमाऊं दोनों मंडलों के ब्लॉकों में यह स्थिति थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले हम एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में गेस्ट टीचरों को नियुक्ति नहीं दे पा रहे थे, लेकिन अब इन्हें जहां जगह चाहे जनपद और या मंडल स्तर नियुक्ति दी जा रही है।
-आरके उनियाल, अपर निदेशक गढ़वाल मंडल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें