फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड ने गरीब बच्चों को मॉल में जाने से रोका

Fri, 21 Aug 2015 04:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार स्थित सिडकुल के पेंटागन मॉल में सिक्योरिटी गार्डों ने इंसानियत को शर्मसार कर डाला। गरीब सात बच्चों को मॉल दिखवाने पहुंचे कुछ छात्रों को सिक्योरिटी गार्डों ने आधे घंटे तक अंदर नहीं घुसने दिया। एसएसपी तक मामला पहुंचने पर गरीब बच्चों को अंदर जाने दिया।
विज्ञापन


शहर के सेंटमेरी पब्लिक स्कूल के कुछ छात्र गुरुवार को गरीब बच्चों को पेंटागन मॉल दिखाने पहुंचे थे। आरोप है कि गार्डों ने बच्चों के पहनावे को देखते हुए उन्हें अंदर घुसने से रोक लिया। छात्र हर्ष चौहान, अभिषेक जैन, अमन सिंह, हर्षित शर्मा ने बताया कि उनका मकसद गरीब बच्चों को मॉल दिखाना है।

लेकिन गार्ड टस से मस नहीं हुए। उसके बाद छात्रों ने सीधे एसएसपी स्वीटी अग्रवाल से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर एसओ सिडकुल ऋतुराज सिंह रावत मौके पर पहुंचे और गार्डों को फटकार लगाई। उसके बाद एसओ खुद गरीब बच्चों को लेकर अपने साथ अंदर ले गए। बाकायदा उन्हें पूरा मॉल घुमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को अंदर जाने से रोका गया था। सिक्योरिटी गार्डों को भविष्य में इस तरह का व्यवहार न करने की चेतावनी दी गई है।
- ऋतुराज सिंह रावत, एसओ सिडकुल

इस तरह यदि सिक्योरिटी गार्डों ने किया है तो वो गलत है। मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है। मामले की जानकारी लेंगे।
- आशुतोष कुमार, मैनेजर, सुपरटेक कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें