फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: टैक्स चोरी पर हेली कंपनी के कार्यालयों में जीएसटी टीम का छापा, केदारनाथ में संचालित कई रडार पर

Sat, 03 Jun 2023 02:02 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

शुक्रवार को जीएसटी चोरी पर ट्रांस एविएशन के गुप्तकाशी व देहरादून स्थित कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने हेली सेवा संचालन से कंपनी की आय की जांच कर दस्तावेज भी कब्जे में लिए है। विभाग की इस कार्रवाई से हेली कंपनियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में हेली सेवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी चोरी पर राज्य कर विभाग की टीम ने केदारनाथ धाम में हेली सेवा संचालित कर रही ट्रांस भारत एविएशन के कार्यालयों में छापा मारा। कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में कारोबार के अनुसार जीएसटी जमा नहीं किया। इसके साथ ही अन्य हेली कंपनियों भी विभाग के रडार हैं।

राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल के दिशानिर्देश पर राज्य कर संभाग हरिद्वार की टीम ने शुक्रवार को जीएसटी चोरी पर ट्रांस एविएशन के गुप्तकाशी व देहरादून स्थित कार्यालय में छापा मारा। इस दौरान टीम ने हेली सेवा संचालन से कंपनी की आय की जांच कर दस्तावेज भी कब्जे में लिए है। विभाग की इस कार्रवाई से हेली कंपनियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun: सीएम धामी के कमांडो की मौत हादसा या आत्महत्या? उलझी गुत्थी...पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई ये वजह

संयुक्त आयुक्त हरिद्वार सुनीता पांडेय ने बताया कि ट्रांस भारत एविएशन ने 2017-18 में कम कारोबार दिखाकर जीएसटी जमा नहीं किया। इस पर विभाग टीम ने कंपनी के देहरादून व गुप्तकाशी कार्यालय में कार्रवाई की है। कंपनी के सभी दस्तावेज की जांच पड़ताल के बाद ही चोरी की गई टैक्स राशि का पता लग पाएगा। विभाग की कार्रवाई जारी है। केदारनाथ में हेली सेवा संचालित कर रही अन्य एविएशन कंपनियों की जीएसटी के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें