फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी बचत उत्सव: देहरादून में प्रेमनगर बाजार पहुंचे सीएम धामी, व्यापारियों से लिया घटे स्लैब पर फीडबैक

Mon, 22 Sep 2025 08:24 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा हम स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर भारत के लोगों और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करें।
विज्ञापन
प्रेमनगर बाजार पहुंचे सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के प्रेमनगर में आयोजित जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम धामी ने बाज़ार पहुंचकर व्यापारियों से मुलाकात कर नए जीएसटी स्लैब के बारे में फीडबैक लिया एवं व्यापारियों से आम जन को भी घटे हुए जीएसटी के बारे में जानकारी देने का आग्रह किया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा हम स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर भारत के लोगों और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ने स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर समाज और प्रदेश के विकास में योगदान देना है। 

Uttarakhand: प्रदेश में महिला समूहों के लिए अच्छी खबर...अब बिना ब्याज 20 लाख रुपये तक ऋण देगी सरकार
विज्ञापन


प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की जोड़ी को बताया भरोसेमंद 
कार्यक्रम में नागरिकों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी की जोड़ी पर लोगों को पूरा विश्वास है। इस जोड़ी ने जनता को विकास, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता के मार्ग पर आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें