फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी चोरी : सेलाकुई में तीन ट्रेडिंग व विनिर्माण फर्मों पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
-राज्य कर विभाग की टीम ने की कार्रवाई, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी
विज्ञापन

-कार्रवाई के दौरान फर्मों ने 50 लाख टैक्स जमा कराया
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य कर विभाग की टीम ने जीएसटी चोरी मामले में सेलाकुई में तीन ट्रेडिंग व विनिर्माण फर्मों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान प्रारंभिक जांच में 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई। फर्मों ने कार्रवाई के दौरान 50 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया।
राज्य कर आयुक्त सोनिका के निर्देश पर अपर आयुक्त डीएस नबियाल व संयुक्त आयुक्त अजय कुमार ने जीएसटी चोरी पर कार्रवाई के लिए टीम गठित की। बृहस्पतिवार को टीम ने सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में तीन ट्रेडिंग व विनिर्माण फर्मों पर छापा मारा। टीम ने तीनों फर्मों से जीएसटी टैक्स संबंधित दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जांच के लिए जब्त किए। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि तीनों फर्म आपस में सर्कुलर ट्रेडिंग कर गलत तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेकर सरकार को राजस्व की चपत लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य कर उपायुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि सर्कुलर ट्रेडिंग के माध्यम से तीनों फर्में एक-दूसरे से माल की खरीद दर्शाते थे। जबकि वास्तविक रूप से माल की खरीद नहीं होती थी। आईटीसी का लाभ लेने के लिए फर्जी बिल बनाते थे। प्रारंभिक जांच में 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। फर्मों से जब्त दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें