आरोप है कि इससे नाराज युवकों ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं उसे पकड़कर सिर दीवार पर पटक दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी।
आननफानन में परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। इस बीच आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। परिजनों ने घायल का अस्पताल में उपचार करवाया। परिजनों ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।