अब आयोग इसे ऑनलाइन करने जा रहा है। इससे परीक्षा के दिन ही आयोग ऑनलाइन अभ्यर्थियों की उपस्थिति देख सकेगा। बता दें कि पूर्व में हुई भर्ती परीक्षा में आयोग ने फर्जी अभ्यर्थी भी पकड़े हैं। जो दूसरे अभ्यर्थी के नाम पर परीक्षा देने बैठे थे। आयोग का मानना है कि बायोमेट्रिक हाजिरी सिस्टम ऑनलाइन होने से लिखित परीक्षाओं में पारदर्शिता आएगी।
लिखित परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक हाजिरी को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया चल रहा है। जल्द ही आयोग इस पर निर्णय लेगा। अभी तक बायोमेट्रिक हाजिरी ऑफलाइन है। ऑनलाइन होने से किसी भी परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थी की उपस्थिति को चेक किया जाएगा।
- संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग