फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: 54 हजार अभ्यर्थी देंगे 180 रिक्त पदों की लिखित परीक्षा

Sat, 05 May 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Exam Hall - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

समूह ‘ग’ श्रेणी की 180 रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए छह मई को लिखित परीक्षा आयोजित होगी। जिसमें 54 हजार 759 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


 विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक, ग्रेडिंग पर्यवेक्षक, नलकूप चालक, राजस्व सहायक और अन्य समान अर्हता वाले 180 रिक्त पदों की लिखित परीक्षा रविवार को होगी।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें गढ़वाल मंडल के अंतर्गत देहरादून में 35, हरिद्वार में 19, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिले में पांच-पांच और चमोली में चार केंद्रों पर परीक्षा होगी। जबकि कुमाऊं मंडल के तहत नैनीताल में 16, ऊधमसिंह नगर में 15, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ में सात-सात, चंपावत में पांच और बागेश्वर में दो केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि छह मई को 180 रिक्त पदों की परीक्षा के लिए आयोग की तैयारियां पूरी हैं। सभी जिलों में प्रश्न पत्र भेज दिए गए हैं। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की गई। साथ ही प्रत्येक सेंटर पर एक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक समेत पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें