अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक मार्च को विभिन्न विभाग में रिक्त 400 पदों की लिखित परीक्षा तिथि घोषित की थी। इसमें सात अप्रैल से 26 मई तक रिक्त पदों के अनुसार 22 परीक्षाएं आयोजित होनी थी।
लेकिन लोक सभा चुनाव की घोषणा होने से चयन आयोग के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करना आसान नहीं है। मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारी और कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में तैनात हैं। ऐसे में बिना मजिस्ट्रेट के प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना संभव नहीं है। चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने इस बात की पुष्टि की।