फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: परीक्षा केंद्र तक मजिस्ट्रेट पहुंचाएंगे समूह-ग परीक्षा के प्रश्नपत्र, सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम

Sat, 20 May 2023 05:31 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

नोडल अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा होगी। खास बात ये भी है कि परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों के बजाए पुलिस हर अभ्यर्थी की चेकिंग करेगी। संदिग्ध होने पर एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे की पाली में होनी है।
विज्ञापन
परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्नातक स्तरीय, सचिवालय रक्षक, वन दरोगा जैसी कई भर्तियों के पेपर लीक होने के बाद इस बार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) 21 मई को होने वाली परीक्षा में खास एहतियात बरतेगा। कोषागार में सीसीटीवी की निगरानी में रखे हुए पेपर रविवार को मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएंगे।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रदेश के चार जिलों में सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती परीक्षा के लिए 62 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए 25,806 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। चारों जिलों में चुनावी मोड में ये परीक्षाएं होंगी, जिसके लिए प्रशासन के अधिकारियों को नोडल बनाया गया है। पूर्व में हुए पेपर लीक से सबक लेते हुए यूकेएसएसएससी ने इस बार कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


संदिग्ध होने पर नहीं दी जाएगी एंट्री
पुलिस, प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हर केंद्र पर अलग-अलग तैनात किया गया है। नोडल अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा होगी। खास बात ये भी है कि परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों के बजाए पुलिस हर अभ्यर्थी की चेकिंग करेगी। संदिग्ध होने पर एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर एक बजे की पाली में होनी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पति की तबीयत बिगड़ी तो खुद पकड़ा स्टीयरिंग...सुर्खियों में आई कुमाऊं की दूसरी महिला टैक्सी चालक
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा को लेकर आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कहीं भी गड़बड़ी हुई तो तत्काल प्रभाव से नए नकल कानून के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस के स्तर से भी जिन चार जिलों पौड़ी, देहरादून, नैनीताल और अल्मोड़ा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनके आसपास के कोचिंग संस्थानों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें