चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि लिखित परीक्षा में 700 अभ्यर्थियों का चयन टाइपिंग व शार्टहैंड परीक्षा के लिए किया गया। 13 से 18 मार्च को यह परीक्षा होगी। टाइपिंग व शार्ट हैंड की मेरिट के आधार पर रिक्त पदों पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
25 फरवरी को टाइपिंग व शार्टहैंड परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर प्रदर्शित नहीं होता है या उन्हें परिणाम पर कोई आपत्ति है तो वे 30 जनवरी तक आयोग के पास शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा।