फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से हो रही थी शादी, तभी मंडप में दूल्हे ने दुल्हन को देखा और उड़ गए होश

Fri, 29 Sep 2017 08:12 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मंडप में दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया - फोटो : demo pic
विज्ञापन
उधमसिंह नगर जिले में बाजपुर के एक गांव में बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा। मंडप में जब दूल्हे ने लड़की को देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


यहां दोराहा पुलिस चौकी के एक गांव में सुंदर पुत्र देवदास निवासी बिलासपुर, रामपुर, उप्र की बरात आई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन तभी मंडप में दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया।

आरोप है कि मंडप में जैसे ही दुल्हन को लाया गया तो दूल्हा फेरों से खड़ा हो गया। उसने आरोप लगाया कि ये वो लड़की नहीं है जिससे उसका रिश्ता तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में विघ्न डालने के आरोप में मारपीट

पु‌लिस तैनात - फोटो : अमर उजाला
वर पक्ष ने दूल्हे को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और बरात लेकर लौट गया। घटना के बाद वर पक्ष के लोगों ने गांव के ही एक परिवार पर बेटी की शादी में विघ्न डालने का आरोप लगाया तो इस बात पर मारपीट होने लगी। 

सूचना पर दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी पंकज जोशी अपनी टीम के सा‌थ घटना स्‍थल पर पहुंचे और भीड़ को समझाकर हटा दिया। वर पक्ष ने जिस परिवार पर बेटी की शादी में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया वह कोतवाली जा पहुंचा और बिना किसी बात के उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। 

जानकारी के मुताबिक जिस युवती का विवाह किया जा रहा था उसकी उम्र बालिग होने में कुछ माह शेष थी, जिससे यह मामला बिगड़ा। फिलहाल गांव मेंपुलिस तैनात कर दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें