फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के घुटने से परेशान हुआ पति, तोड़ देगा शादी

Tue, 03 Jun 2014 04:06 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ आठ दिन तक दुल्हन बनी लुधियाना की युवती अपने ससुरालियों से यही सवाल बार-बार पूछ रही है कि आखिर उसका क्या कसूर था, जो पति उसे बताए बिना ऑस्ट्रेलिया निकल गया।
विज्ञापन


हेल्पलाइन में दोनों पक्षों में खूब माथापच्ची हुई, लेकिन दूल्हे के न आने से बात आगे नहीं बढ़ सकी।

हेल्पलाइन प्रभारी दारोगा ने बताया वर पक्ष को 10 जून को हरजिंदर को साथ लाने के लिए कहा है।
Trending Videos

ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करता है दूल्हा

लुधियाना के महमूदपुरा की रहने वाली परमजीत की शादी इसी वर्ष 14 अप्रैल को दून के एकता विहार निवासी हरजिंदर सिंह से हुई थी। हरजिंदर ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करता है।

तय हुआ था कि परमजीत भी पति के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएगी, लेकिन शादी के आठ दिन बाद हरजिंदर उसे दून में ही छोड़ अकेला निकल गया।

पूछने पर उसने तर्क दिया था कि पत्नी का एक घुटना बड़ा है। ऑस्ट्रेलिया में वह स्कर्ट और जींस पहनेगी तो अच्छी नहीं दिखेगी। उसने परमजीत से रिश्ता तोड़ने तक की बात कह दी।
विज्ञापन

पूरा परिवार ऑस्ट्रेलिया भागने की तैयारी में

मामला हेल्पलाइन पहुंचा तो हरजिंदर के परिजनों ने उसकी बात दोहराई, जिस पर पूर्व संरक्षण अधिकारी रमिंद्री मंद्रवाल ने उन्हें फटकार भी लगाई थी।

हरजिंदर को पक्ष रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया से बुलाया गया था, लेकिन वह सोमवार को नहीं पहुंचा।

इधर हेल्पलाइन में सोमवार को परमजीत और परिजनों ने आरोप लगाया कि हरजिंदर का पूरा परिवार ऑस्ट्रेलिया भागने की तैयारी में है। उन्होंने परिजनों के पासपोर्ट जब्त करने की मांग की।

उधर, हरजिंदर के पिता का कहना था कि उन्हें नहीं मालूम कि बेटा कहां गया है। हेल्पलाइन प्रभारी दारोगा दीपिका राणा ने बताया कि वर पक्ष को 10 जून को हरजिंदर को साथ लाने के लिए कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें