विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र के ढकरानी गांव में शादी के महज पांच दिन बाद दूल्हा घर से लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि ढकरानी निवासी तासीन ने गुमशुदगी की शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, उनके 20 वर्षीय बेटे सावेज का निकाह 18 अक्तूबर को जीवनगढ़ निवासी युवती से हुआ था। 23 अक्तूबर को सावेज बिना बताए घर से चला गया। उसका मोबाइल भी बंद है। गुमशुदगी दर्ज कर युवक तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद