फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखवाड़ बांध परियोजना: नौवें दिन भी श्रमिकों का प्रदर्शन जारी

Wed, 28 Oct 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। लखवाड़ बांध परियोजना में कार्यरत श्रमिकों का आंदोलन बुधवार को नौवें दिन भी जारी रहा। सीटू से संबद्ध संविदा श्रमिक संघ उत्तरांचल के बैनर तले श्रमिक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में श्रमिक यूनियन को मान्यता देना और परियोजना से निकाले गए 46 मजदूरों को दोबारा काम पर रखना शामिल है। इसके साथ ही श्रमिक धूल भत्ता, जनजातीय भत्ता, पहाड़ी भत्ता और मकान किराया भत्ता जैसे विभिन्न भत्ते दिए जाने की मांग कर रहे हैं। श्रमिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि शासन, प्रशासन, जल विद्युत निगम और कार्यदायी संस्था एलएनटी उनके हितों की उपेक्षा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि श्रमिकों पर अनावश्यक दबाव बनाने के लिए मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें