फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: उत्तराखंड आने पर वाहनों का स्वत: कटेगा ग्रीन सेस, परिवहन विभाग ने अपनी योजना में किया बदलाव

Wed, 13 Nov 2024 05:03 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

परिवहन विभाग ने पहले टोल प्लाजा के माध्यम से ग्रीन सेस वसूली की योजना बनाई थी लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड की सीमा में आने वाले वाहनों का ग्रीन सेस स्वत: कट जाएगा। इसके लिए सभी सीमाओं पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जा चुके हैं। अब परिवहन विभाग यहां ऑटोमेटेड व्हीकल ग्रीन सेस कलेक्शन सिस्टम (एवीजीसीसीएस) शुरू करने जा रहा है। इसके लिए कंपनी की तलाश तेज हो गई है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ग्रीन सेस वसूलने की अधिसूचना जारी हुई थी। लेकिन, यह प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो पाई है। विभाग ने पहले टोल प्लाजा के माध्यम से ग्रीन सेस वसूली की योजना बनाई थी लेकिन अब इसमें बदलाव कर दिया है।

ये भी पढ़ें...Dehradun Accident:  पापा आपने खाना खा लिया आप सो जाओ...मैं भी सोने जा रही...फिर सुबह आई कामाक्षी की मौत की खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटेलिजेंट टोलिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर से एवीजीसीसीएस की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के तहत वाहन की नंबर प्लेट को सॉफ्टवेयर पढ़ेगा और सीधे एनपीसीआई को रिक्वेस्ट भेजेगा। एनपीसीआई से उस वाहन का फास्ट टैग का वॉलेट चिह्नित हो जाएगा, जिससे उस खाते से ग्रीन सेस का पैसा स्वत: कट जाएगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें