विकासनगर। डाकपत्थर बैराज मैदान में चल रहे ललकार द चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट में महक इलेवन और भगानी साहिब की टीम ने जीत दर्ज की। पहला मैच सीडीआई व भगानी साहिब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीडीआई की टीम 14.4 ओवर में 79 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भगानी साहिब की टीम मात्र 10.1 ओवर में 82 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की ओर से अमित ने सबसे अधिक 34 रन बनाए।दूसरा मैच महक इलेवन और ब्रदर्स इलेवन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रदर्स इलेवन ने 17.2 ओवर में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी महक इलेवन की टीम ने 11.1 ओवर में 116 रन बनाकर मैच जीत लिया। उम्दा बॉलिंग करते हुए अविरल भंडारी ने 19 रन देकर चार विकेट हासिल किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस दौरान यूजेवीएनएल के ईई अमित रंजन, भूपेंद्र चौहान, पंकज नैथाणी, आनंद प्रकाश, रोहन, गौरव आदि उपस्थित रहे।