देहरादून। अनुज रस्तोगी ने मिस्टर इंडिया सीनियर सुपर मॉडल सीजन-दो का खिताब अपने नाम किया है। नोएडा स्थित एक स्टूडियो में आयोजित मॉडलिंग पेजेंट में जीत हासिल कर उन्होंने न केवल अपना बल्कि पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अनुज रस्तोगी उत्तराखंड के व्यापारिक संस्थान जुगल किशोर एंड कंपनी के मालिक हैं। तीन दिनों तक चली इस कड़ी प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली मॉडल्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता के हर राउंड में अनुज ने शानदार व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से सबको अपनी ओर आकर्षित कर जीत हासिल की। इससे पहले भी अनुज को राइजिंग स्टार का खिताब मिल चुका है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध डिजाइनर सूफी साबरी, शो डायरेक्टर राहुल दुबे, प्रनय दीक्षित, शो ऑर्गनाइजर तनवीर अहमद कुरैशी समेत अन्य लोग शामिल रहे। संवाद