फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टीएचई एशिया रैंकिंग में ग्राफिक एरा की 18वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को 200–250 रैंकिंग बैंड में स्थान प्राप्त हुआ है और देशभर में ग्राफिक एरा ने 18वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन


टाइम्स हायर एजुकेशन की यह रैंकिंग विश्वविद्यालयों को शैक्षिक उत्कृष्टता, उच्चस्तरीय शोध, शोध की अंतरराष्ट्रीय प्रभावशीलता, उद्योग से सुदृढ़ साझेदारी और वैश्विक दृष्टिकोण जैसे विश्वस्तरीय मानकों पर परखकर दी जाती है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को टाइम्स हायर एजुकेशनल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में पूरी दुनिया में 601-800 रैंक ग्रुप में रखा गया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने दक्षिण एशिया में 138वीं और एशिया में 523वीं रैंक हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर पर केंद्र सरकार की एनआईआरएफ रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने 48वां स्थान प्राप्त करते हुए लगातार छह सालों से देश के शीर्ष 100 संस्थानों में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी है।



ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. कमल घनशाला ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्र में विश्वस्तरीय सेंटर स्थापित करके विश्वविद्यालय देश का सबसे पहला जेनएआई कैंपस बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें