ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के हॉस्पिटैलिटी मैनेजमैंट डिपार्टमेंट की ओर से 30 अप्रैल को द ग्रेट इंडियन पराठा फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक नया रिकार्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। आयोजन में एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स के विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। डिपार्टमेंट इससे पहले भी कई रिकार्ड बना चुका है। इनमें से दो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और छह लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। पराठा फेस्टिवल में डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राएं शिक्षकों के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न भागों में बनाए जाने वाले तरह-तरह के पराठे बनाएंगे। यह छात्र शाकाहार और मांसाहार पर आधारित करीब 500 पराठे बहुत कम समय में बनाकर नया रिकार्ड बनाने की तैयारी कर रहे हैं।