फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्राफिक एरा मेडिकल कॉलेज को पीजी की 72 सीटें मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज को पीजी की 72 सीटों के लिए मान्यता दे दी गई। नेशनल मेडिकल कमीशन ने इन सीटों के लिए मान्यता देने की घोषणा की है। कॉलेज में इसी सत्र से पीजी कोर्स में दाखिल होंगे। ग्राफिक एरा को एमडी-एमएस की 19 शाखा में पढ़ाई शुरू कराने की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन

इनमें एमडी-एमएस रेडियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, पीडियाट्रिक्स, ईएनटी, जनरल मेडिसिन, डर्मेटोलॉजी, पैथोलॉजी, जनरल सर्जरी, गायनाकोलॉजी, साइकेट्री जैसी 17 शाखा में नेशनल मेडिकल कमीशन ने चार-चार सीटें दी हैं। इनके अलावा रेस्पिरेटरी मेडिसिन-ट्यूबरकुलोसिस और इमरजेंसी मेडिसिन में दो-दो सीटें स्वीकृत की गई हैं। मेडिकल में पीजी सीटों के लिए छह नवंबर को नेशनल मेडिकल कमीशन की काउंसिलिंग का दूसरा चरण शुरू होना है। इसके लिए छह से 11 नवंबर की दोपहर तक अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन होगा और सात से 12 नवंबर तक वे निर्धारित समय अवधि में अपनी चॉइस दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद नीट पीजी के स्कोर के आधार पर 14 नवंबर को पीजी सीटों के लिए काउंसिलिंग के रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।
डीम्ड विवि का अंग होने के कारण ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज की पीजी की सभी सीटों पर प्रवेश केंद्रीय मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी की काउंसिलिंग के जरिये होगा। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि ग्राफिक एरा मानव सेवा और कल्याण की भावना के साथ चिकित्सा सेवा के क्षेत्र आया है और दुनिया की अत्याधुनिक तकनीकों और दीर्घ अनुभव रखने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ सेवा के उच्चतम मानकों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है। हमारा लक्ष्य बेहतरीन चिकित्सा सेवा देने के साथ ही देश और दुनिया को श्रेष्ठ चिकित्सक उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें