फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ग्राफिक एरा एफसी की 5-0 से शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल नेमी दास मेमोरियल फुटबाल लीग चैंपियनशिप के तहत सोमवार को ग्राफिक एरा एफसी व दून एलीट साकर एकेडमी के बीच मुकाबला खेला गया। पवेलियन मैदान में खेले गए इस मैच में ग्राफिक एरा एफसी ने 5-0 के स्कोर से शानदार जीत दर्ज की। टीम के लिए आयुष ने मैच के 42वें मिनट में पहला गोल कर स्कोर को 1-0 किया। इसके बाद केसी, जोएल और बतिस्ता ने गोल दाग कर अपनी टीम को मजबूती दिलाई और आखिरी मिनट तक मैच का स्कोर 5-0 तक कर शानदार जीत दर्ज की। मंगलवार को सुपर लीग में सीटी यंग्स एफसी व वुल्वस एफसी के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें