फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा-दादी ने टोका तो पोते के सिर पर हुआ खून सवार, आखिरी सांस तक जलती लकड़ी से करता रहा वार

Sun, 16 Dec 2018 07:27 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बैतड़ी (नेपाल)
विज्ञापन
demo pic - फोटो : self
विज्ञापन

पोते ने अपने दादा-दादी को इस हैवानियत के साथ मौत के घाट उतार दिया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में पोते ने अपने दादा-दादी को जलती लकड़ी से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। नेपाल प्रहरी ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


इस सनसनीखेज वारदात से गांव में दहशत है। बैतड़ी प्रहरी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को सुनर्या गांव पालिका वार्ड नंबर सात के पत्थरकोट गांव में 24 वर्षीय लोकेंद्र कुंवर को उसके दादा-दादी ने किसी बात के लिए मना कर दिया।

विज्ञापन

आरोप है कि इस पर लोकेंद्र अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और  दादा गगन कुंवर (84) और दादी नारु कुंवर (76) के सिर पर आग से जलती लकड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

बैतड़ी के डीएसपी नेत्रमणि गिरी ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। बाद में उसे शंकरपुर प्रहरी चौकी के दल ने पकड़ लिया है। इससे पहले घटना की जानकारी मिलने के बाद पाटन इलाका प्रहरी चौकी से जोगेंद्र बहादुर बोगटी के नेतृत्व में जवानों को भेजा गया। घटना की जांच के आदेश दिए गए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें