फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: इंद्रमणि बड़ोनी के 100 वें जन्म दिवस पर प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिव संस्कृति ने इस संबंध में जारी किया आदेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी के 100वें जन्म दिवस पर प्रदेशभर में भव्य कार्यक्रम होंगे। सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य की महान विभूति स्वर्गीय इंद्रमणि बड़ोनी ने अलग राज्य के गठन में अहम योगदान दिया था। इस योगदान के लिए इन्हें उत्तराखंड के गांधी के रूप में जाना जाता है। 24 दिसंबर 2025 को उनके 100वें जन्म दिवस पर भव्य कार्यक्रम होंगे। उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद शिक्षण संस्थानों में लोकनृत्य होंगे। स्थानीय लोक भाषा गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी में भाषण प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रमों के संचालन में स्थानीय बोली भाषा को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें