फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में करंट दौड़ने से दादी-पोते की दर्दनाक मौत, हालत देखकर सिहर गए चीखें सुनकर बचाने पहुंचे लोग

Fri, 10 Nov 2017 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हस्तमौली गांव में खेत के आसपास जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए तारबाड़ में छोड़े गए बिजली के करंट की चपेट में आने से दादी पोते की हुई मौत हो गई जबकि इसी परिवार की एक किशोरी बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


ये तीनों परिजन खेत में घास काटने गए थे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर खेत में ट्यूबवेल के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर से बिजली का केबल काटकर बिजली की आपूर्ति बंद की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दादी पोते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दादी-पोते की मौत से पूरे इलाके में शोक छा गया।

खानपुर थाना क्षेत्र के हस्तमौली गांव निवासी सुमन 50 साल पत्नी ऋषिपाल अपनी बेटी रूपा नौ वर्षीय पोते वंश पुत्र धर्मवीर के साथ शुक्रवार की शाम गांव के पास स्थित खेतों में पशुओं के चारा लेने गई थी।
विज्ञापन


सुमन और उसका पोता वंश आगे चल रहे थे औ रूपा पीछे आ रही थी। जब वे हस्तमौली खानपुर संपर्क मार्ग के पास एक खेत में जाने लगे तभी सुमन वंश खेत के पास लगाई गई तारबाड़ में छोड़े गए बिजली के करंट की चपेट में आ गए और छटपटाकर गिर पड़े।
विज्ञापन

उन्हें बेसुध पड़ा देख रूपा शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ी। उसकी चीखे सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और ट्यूबवेल के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से तारबाड़ में की जा रही बिजली सप्लाई वाली केबिल को तोड़कर उन्हें हटाया लेकिन तब तक दादी, पोता दम तोड़ चुके थे।

सूचना पाकर सीओ चंदन सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष राजीव चौहान, गोवर्धनपुर पुलिस चौकी प्रभारी नरेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दादी पोते के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि वंश का पिता धर्मवीर और उसकी मां लखनऊ के पास किसी ईट के भट्टे पर काम करते हैं। वह पढ़ने के लिए वंश को उसके दादा-दादी के पास छोड़ गए थे।

मृतक महिला के पति ऋषिपाल ने पुलिस को खेत स्वामी के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष के अनुसार खेत स्वामी ऋषिपाल निवासी प्रह्लादपुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें