फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति में रंगी 'मां तुझे प्रणाम' ग्रैंड फिनाले की शाम

Fri, 14 Aug 2015 09:40 AM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौका था पहले अमर उजाला ‘मां तुझे प्रणाम’ ग्रैंड फिनाले का। देशभक्ति, जोश और जज्बे से भरपूर इस शाम को स्टूडेंट्स और कलाकारों ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से यादगार बना दिया। एक ओर युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने देशभक्ति के गीतों को अपने सुरों में पिरोकर खूब वाहवाही बटोरी, तो दूसरी ओर युवाओं के डांस ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
विज्ञापन


आजादी के जश्न को सबने अपने-अपने अंदाज में प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में ‘अमर उजाला’ मां तुझे प्रणाम ग्र्रैंड फिनाले का शुभारंभ अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) राम सिंह मीणा ने किया। उनके साथ बतौर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति शामिल हुए।

एडीजी मीणा ने ‘अमर उजाला’ की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन निश्चित रूप देशभक्ति का नया जज्बा पैदा करते हैं।
Trending Videos

आयोजन को लेकर दूनवासियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

एसएसपी ने कहा कि मां तुझे प्रणाम अपने नाम की तरह ही वाकई ‘अमर उजाला’ की अभिनव पहल है। उन्होंने इस मौके पर युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान भी किया।

पहली बार देहरादून में हुए इस आयोजन को लेकर दूनवासियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। फिनाले में प्रथम पुरस्कार विजेता ‘डांस स्केल ग्रुप’ ने गांधी जी को श्रद्धांजलि देते हुए ऐसी प्रस्तुति दी कि हर हाथ ताली बजाने को मजबूर हो गया।

सर्वे ऑडिटोरियम की इस यादगार देशभक्ति शाम में ‘नाच दून नाच’, ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’, ‘सेल्फी प्रतियोगिता’ और ‘मैं चित्रकार हूं’ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कर द‌िया भावुक

फिनाले के दौरान कई बार ऐसा मौका भी आया जब कलाकारों की देशभक्ति की प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों को भावुक कर दिया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एडीजी प्रशासन राम सिंह मीणा और एसएसपी पुष्पक ज्योति भी खासे प्रभावित नजर आए। उन्होंने इस आयोजन को ‘अमर उजाला’ की अच्छी पहल करार दिया।

इनका रहा विशेष सहयोग
मां तुझे प्रणाम में कर्म आउटडोर के राहुल सिंह और अनुज शर्मा, इंडियन स्कूल ऑफ टैलेंट के मनु पंवार का विशेष सहयोग रहा।

ये थे फिनाले के जज
रीता सिन्हा, पूर्व शिक्षिका, दून स्कूल
बीना अग्रवाल, निदेशक, कनक कला केंद्र
देवेंद्री मंद्रवाल, निदेशक, स्वरांजलि म्यूजिक एकेडमी
मंजरी सक्सेना, डीआईडी की पूर्व प्रतिभागी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें