फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों? देश के IAS अफसरों की क्लास लेगी ये मीनू ग्राम प्रधान

Wed, 12 Jul 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
minu - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जी हां, ये ग्राम प्रधान अब देश के भावी आईएएस अफसरों की क्लास लेंगी। वह लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में प्रशिक्षु आईएएस की क्लास लेंगी
विज्ञापन


देहरादून जिले में पुरोहितवाला की ग्राम प्रधान मीनू क्षेत्री आज लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में प्रशिक्षु आईएएस की क्लास लेंगी। एकेडमी में वह पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी विषय पर व्याख्यान देंगी। साथ ही वह परिचर्चा में भी शामिल होंगी।

महिला सशक्तिकरण और पंचायतों की मजबूती के लिए मीनू क्षेत्री लंबे समय से प्रयासरत हैं।
 
विज्ञापन

ias officer - फोटो : ias officer
​इसी के चलते आठ मार्च 2017 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में हुए इस समारोह में 192 महिला ग्राम प्रधानों के साथ मीनू क्षेत्री को भी पुरस्कृत किया था।

उन्हें ग्राम पंचायत में शौचालयों का निर्माण कर खुले से शौचमुक्त करने के लिए यह विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया था। मंगलवार को वह ‘पंचायती राज में महिलाओं की भागीदारी ‘उपलब्धियां और कमियां’ विषय पर संबोधन करेंगी।

प्रशिक्षु आईएएस के बीच व्याख्यान को लेकर मीनू समेत ग्रामवासी बेहद उत्साहित हैं। ग्रेजुएट मीनू क्षेत्री 2008 से लगातार पुरोहितवाला की ग्राम प्रधान हैं। बतौर ग्राम प्रधान मीनू का यह दूसरा कार्यकाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें