फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन बेचने का सौदा कर 1.20 करोड़ रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की दी धमकी, राजपुर थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन

I


Iदिल्ली के जनक पार्क हरि नगर के रहने वाले अश्वनी कोहली के साथ जमीन का सौदा कर 1.20 करोड़ रुपये की ठगी कर ली गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर ओल्ड राजपुर के रहने वाले अमरीश गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि अश्वनी कोहली ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो उन्हें गोयल ने जान से मारने की धमकी दी।
I
Iएसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि अश्वनी कोहली और अमरीश गोयल के बीच मसूरी रोड स्थित वीरगिरवाली और राजपुर माफी में जमीन को लेकर डील हुई थी। पिछले साल 10 जनवरी 2024 को दोनों पक्षों के बीच सब-रजिस्ट्रार कार्यालय देहरादून में दो पंजीकृत अनुबंध पत्र तैयार किए गए। अमरीश ने पीड़ित से 1.20 करोड़ रुपये एडवांस भुगतान के तौर पर ले लिए। एक महीने के भीतर रजिस्ट्री का वादा किया। निर्धारित तारीख 11 फरवरी 2024 को जब अश्वनी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचे तो अमरीश वहां नहीं आए। बाद में जब अश्वनी ने अमरीश के घर जाकर बात की तो उनकी माता शशि गोयल ने बताया कि उक्त जमीन में उनका और दूसरे बेटे अमित गोयल का भी हिस्सा है। बिना उनकी सहमति के अमरीश ने रजिस्ट्री का अनुबंध कैसे कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iआरोप है कि पिछले साल 12 जून 2024 को जब अश्वनी ने अमरीश से बात की तो उन्होंने धमकी दी कि अगर पैसे या रजिस्ट्री के लिए दोबारा संपर्क किया तो जान से मार देंगे। इसके बाद पीड़ित को समझ आया कि अमरीश ने उन्हें धोखे में रखकर यह फर्जीवाड़ा किया।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें