फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 11 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एक व्यक्ति के साथ जमीन के सौदे में 11 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


रवि रावत निवासी कैनाल रोड ने पुलिस को बताया कि पिछले साल भुवनेश्वर प्रसाद जोशी निवासी रानीपोखरी से उनका संपर्क हुआ था। जोशी ने बताया कि रायपुर के ग्राम अस्थल में गौरव ठाकुर निवासी राजस्थान की सात बीघा भूमि है। इसे वह बेचना चाहता है। 18 अगस्त 2022 को गौरव ठाकुर, उसकी मां रमा ठाकुर, पिता जनक सिंह ठाकुर एक अन्य व्यक्ति प्रमोद सिंघानिया को लेकर अस्थल आ गए। यहां उन्हें जमीन दिखाई गई। यह जमीन रवि रावत को पसंद आ गई। सौदा भी हो गया लेकिन ठाकुर परिवार ने कहा कि इस जमीन का एग्रीमेंट उन्होंने सिंघानिया के साथ किया हुआ है। ऐसे में इसकी रजिस्ट्री सिंघानिया करेंगे और पैसा वह खुद लेंगे।
विज्ञापन


इस पर रवि रावत ने एक लाख रुपये सिंघानिया और फिर 10 लाख रुपये ठाकुर परिवार के बैंक खातों में भेज दिए। इसके बाद जब उन्होंने रजिस्ट्री के लिए कहा तो टालमटोल करने लगे। एक दिन रावत इस जमीन पर गए तो वहां एक और व्यक्ति आया। उसने कहा कि इस जमीन का सौदा तो ठाकुर परिवार ने उनके साथ किया हुआ है। इस तरह रावत की समझ में आ गया कि उनके साथ ठगी हुई है। पुलिस ने ठाकुर परिवार के तीन सदस्यों और सिंघानिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें