अब कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने जल्द जीपीएफ, ग्रेच्युटी जैसी धनराशि न दिए जाने पर आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी भी दी है। वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जल्द उनकी जीपीएफ की राशि व अन्य भत्ते दिए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
पूर्व अध्यक्ष शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद, गढ़वाल विवि विक्रम सिंह रावत का कहना है कि गढ़वाल विवि प्रशासन अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीपीएफ, ग्रेच्युटी सहित अन्य भत्ते नहीं दे पा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारी जीपीएफ व ग्रेच्युटी सहित अन्य भत्तों के लिए प्रशासनिक भवन का चक्कर काट रहे हैं।
- गढ़वाल विवि के जीपीएफ की धनराशि राज्य सरकार के पास अटकी हुई है। ग्रेच्युटी का पैसा यूजीसी से आता है। जीपीएफ के मामले में मुख्यमंत्री से बात हुई है। जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल गढ़वाल विवि।