फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदा करेंगे इंडियन आइडियल फेम प्रियंका नेगी की एलबम लॉच

Sat, 28 May 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
singer priyanka negi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इंडियन आइडियल फेम प्रियंका नेगी के एलबम ‘हिमस्वर’ का विमोचन अभिनेता गोविंदा करेंगे।
विज्ञापन


राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रियंका ने यह जानकारी दी। मुंबई से आई प्रियंका ने बताया कि उन्होंने जौनसारी, गढ़वाली, हिमाचली और कुमाऊंनी बोली में आठ गीत गाए हैं। इन गीतों को पिरोकर एलबम ‘हिमस्वर’ का लोकार्पण पांच जून को किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि एलबम का विमोचन अभिनेता गोविंदा करेंगे। कौलागढ़ रोड स्थित ओएनजीसी के अंबेडकर में चार और पांच जून को कार्यक्रम होगा। प्रियंका ने बताया कि एलबम के विमोचन से एक दिन पहले चार जून को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 
विज्ञापन

उन्होंने बॉलीवुड फिल्म गिनीज बुक के लिए मोहम्मद इरफान के साथ गाना गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वह गोविंदा के साथ किसी नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं। इससे पहले वह उत्तराखंड में शूट हुई फिल्म बदरी में लीड रोल कर चुकी हैं। इस मौके पर प्रियंका के पिता आईएस नेगी भी उपस्थित थे।

चाहता था बेटी बने इंजीनियर या डॉक्टर
प्रियंका के पिता आईएस सिंह ने कहा कि वह बेटी को इंजीनियर या डॉक्टर बनाना चाहते थे। इंडियन आइडियल के दिल्ली ऑडिशन के दौरान बेटी ने जिद पकड़ ली। ऑडिशन के लिए मना करने पर उसने रात को खाना नहीं खाया और रोती रही। बेटी को इस उम्मीद में ले गया कि पहले ही राउंड में बाहर हो जाएगी तो अपने आप शांत हो जाएगी, लेकिन वह तीन राउंड पार कर अगले ऑडिशन में पहुंच गई।
विज्ञापन


तब भी मुझे इंतजार था कि यह बाहर हो जाए, लेकिन जज जावेद अख्तर ने प्रियंका को मुंबई बुला लिया। जब प्रियंका ने कहा कि पापा नहीं भेजेंगे तो उन्होंने मुझे अंदर बुलाया और पूछा कि आपको कितने लोग जानते हैं। मैंने बताया कि मेरे विभाग के सभी लोग जानते हैं तो, बोला प्रियंका को पूरी दुनिया पहचानेगी। उसी दिन से मैंने अपनी सोच बदल दी और बेटी की पसंद को अपनी पसंद बना लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें