फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता गोविंदा ने नीलकंठ महादेव में माथा टेका

Sat, 12 Dec 2015 04:47 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म स्टार गोविंदा ने शुक्रवार को प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और शिवलिंग पर जलार्पण किया।
विज्ञापन


वह निजी कार्यक्रम के तहत बीते तीन दिनों से तीर्थनगरी ऋषिकेश में प्रवास पर हैं। फिल्म स्टार गोविंदा शुक्रवार सुबह यहां से दर्शन के लिए पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे, उन्होंने शिवालय में माथा टेका और दर्शन के साथ ही शिवलिंग पर जलार्पण किया।

गोविंदा के प्राचीन शिवधाम आने की जानकारी मिलने पर प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को नीलकंठ पहुंच गए। फिल्म स्टार से सहजता के साथ सभी लोगों से मुलाकात की, हालचाल पूछा और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार नीलकंठ धाम के आवागमन के दौरान वह मार्ग में विभिन्न स्थानों पर रुके और प्रकृति का करीब से अवलोकन किया। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद दोपहर बाद फिल्म स्टार गोविंदा मुंबई लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें