फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम काशीपुर: युवा मैनेजरों को सुनहरे भविष्य के सपने दिखा गईं राज्यपाल

Fri, 29 Mar 2019 02:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आरडी खान, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
उपाधि प्रदान करतीं राज्यपाल बेबीरानी मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आईआईएम से डिग्री हासिल करने वाले युवा प्रबंधकों को स्वर्णिम भविष्य के सपने दिखा गईं। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध प्रबंधकीय संस्थान (आईआईएम) से शिक्षित युवाओं को सम्मान और आशा भरी निगाहों से देखा जाता है।  देश में उच्च गुणवत्ता के प्रबंधन और रॉ मैटेरियल की कोई कमी नहीं है। प्रबंधन क्षेत्र में युवाओं को आने वाले जीवन के लिए नई ऊर्जा एवं उत्साह से जुटने की जरूरत है। आईआईएम जैसे संस्थान विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर विकास से संबंधित कार्य योजनाओं का मूर्तरूप दे सकते हैं। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि आईआईएम काशीपुर में विद्यार्थी कच्चे घड़े के रूप में आते हैं। संस्थान की प्रबंधकीय विशेषता उनके भविष्य एवं सोच को विकसित करने में बेहतरीन शिल्पी की भूमिका अदा कर रही है। उन्होंने गरीब वर्ग से आने वाले विद्यार्थियों को बराबरी के अवसर प्रदान करने के लिए भी संस्थान की सराहना की।  उन्होंने विद्यार्थियों को सीख दी कि डिग्री हासिल करने का उद्देश्य सिर्फ बड़ी-बड़ी कंपनियों में उच्च पदस्थ होना ही नहीं है, बल्कि यह आंकलन भी करना है कि अपनी शिक्षा शक्ति से हम देश हित में क्या कर सकते हैं। संस्थान से विकसित हुई उपयोगी सोच व अनुसंधान के कार्य का फायदा समाज को मिलना चाहिए।

राज्यपाल ने कृषि एवं कृषकों के कल्याण के लिए बिजनेस सेंटर स्थापित करने के लिए आईआईएम की सराहना की। देशभर में इस तरह के 241 केंद्र संचालित हैं। उन्होंने ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में भाग लेने एवं स्कूली शिक्षा के सुधार कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए भी आईआईएम के प्रयासों को सराहा। कहा कि उत्तराखंड में अंतरराष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थान हैं और मानव संसाधनों का पर्याप्त जखीरा है। राज्य की विकास दर भी अच्छी है। काशीपुर आईआईएम व विश्व प्रसिद्ध पंतनगर विवि मिलकर राज्य के विकास में ठोस कार्ययोजना तैयार कर सकता है। ताकि उत्तराखंड राज्य को इसका लाभ मिल सके। 
विज्ञापन


इन कंपनियों में मिला आईआईएम डिग्रीधारकों को प्लेसमेंट 
गोदरेज, आदित्य बिड़ला कैपिटल, एमएयू सॉफ्टवेयर, टाटा मोटर्स, डिलायट केपीएमजी समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं। बीएफएसआई क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक, आरबीएल बैंक, टाटा कैपिटल, एचडीएफसी बैंक, मुथूट ग्रुप, यस बैंक, कैपिटल ट्रस्ट, स्वधार फाइनसर्वेज, आदित्य बिरला सन लाइफ इंश्योरेंस आदि जैसी प्रसिद्ध फर्मों में स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें