फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 मेधावी छात्रों को मिला गवर्नर्स अवॉर्ड, राज्यपाल के हाथों सम्मान पाकर खिले चेहरे

Thu, 12 Jul 2018 08:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
छात्रा को प्रशस्ति पत्र देते राज्यपाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वर्ष 2017-18 की उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अलग-अलग विषयों के टॉप थ्री मेधावियों को बृहस्पतिवार को गवर्नर्स अवॉर्ड-2018 से सम्मानित किया गया। राज्य कि ऐसे 34 होनहारों को सम्मानित किया गया। साथ ही संस्कृत शिक्षा के टॉपर्स और सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट देने वाले तीन विद्यालयों को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


राजभवन सभागार में बृहस्पतिवार को राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने मेधावियों को यह पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में हाईस्कूल के टॉप तीन, इंटरमीडिएट में कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय के टॉप तीन छात्र-छात्राओं के अलावा संस्कृत शिक्षा में पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के टॉपर्स को सम्मानित किया गया। पहले स्थान पर रहने वाले मेधावियों को सात हजार, दूसरे स्थान पर रहने वालों को पांच हजार और तीसरे स्थान पर रहने वालों को तीन हजार रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही सभी मेधावियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात पुस्तक भी प्रदान की गई।

सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाले पहले तीन सरकारी स्कूलों को क्रमश: 50 हजार, 30 हजार और 20 हजार रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। राज्यपाल डॉ. केके पाल ने कहा कि पुरस्कार राशि का उपयोग विद्यालय पुस्तकालय के लिए अच्छी पुस्तकें खरीदने में होना चाहिए। इस अवसर पर सचिव शिक्षा डॉ. भूपिंदर कौर औलख, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, निदेशक विद्यालयी शिक्षा आरके कुंवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी, मेधावी छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और शिक्षक मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें