फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड लाने-ले जाने को ड्रोन विकसित करने पर काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

विज्ञापन
लेहमन अस्पताल में अंत: रोगी विभाग का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को हरबर्टपुर मसीह अस्पताल (लेहमन अस्पताल) में अंत: रोगी भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए सरकार तकनीक का सहारा ले रही है। सरकार वर्तमान में ऐसे ड्रोन को विकसित करने पर काम कर रही है जो एक बारी में चार बोतल खून को एक स्थान से दूसरी जगह तक ले जा सके। इस योजना पर काम शुरू करने के लिए विकासनगर और आसपास के इलाकों में जमीन की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। हाल ही में सरकार ने टिहरी जिले के एक गांव में ड्रोन से 18 मिनट में खून की सप्लाई की। सरकार की योजना तकनीक की मदद से लोगों का इलाज करने की है। प्रदेश के कई गांव में टेली मेडिसीन, टेली कॉर्डियोलॉजी और टेली पैथोलॉजी के जरिए सफल इलाज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में अब तक स्वास्थ्य विभाग में 2100 से ज्यादा नए डॉक्टरों की भर्तियां की जा चुकी हैं। अगले डेढ़ साल में सभी पोस्टों पर डॉक्टरों की तैनाती कर दी जाएगी। अब तक प्रदेश के 70 हजार से अधिक लोग अटल आयुष्मान योजना का लाभ उठा चुके हैं। कहा कि पूर्व में सरकार ने एयर एबुंलेंस के लिए टेंडर निकाले थे। लेकिन किसी ने भी इस टेंडर में हिस्सा नहीं लिया। जल्द ही राज्य में ड्रोन के जरिए रक्त पहुंचाने की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेेंद्र सिंह रावत ने उद्घाटन समारोह के दौरान अस्पताल की स्मारिका पत्रिका का भी विमोचन किया। उन्होंने अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने की मांग की। संचालन विनाक्षी सिंह और रवि कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इमैनुएल अस्पताल एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक डॉ. सुनील गोकावी और प्रबंध निदेशक लेहमन अस्पताल डॉ. मैथ्यू शमूएल ने अस्पताल के इतिहास और अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विधायक जीआईजी मान, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, नगरपालिकाध्यक्ष शांति जुंवाठा, एसडीएम कौस्तूभ मिश्र, पासबान जिबिन मैथ्यू, डॉ. रॉबर्ट कुमार, डॉ. बिजू, डॉ. हंसराज अरोड़ा, डॉ. एनपी राणा, सिस्टर आराधना, संजय जैन, विपुल जैन, प्रशांत जैन, गुलफाम अली, मेजर कादिर हुसैन, धनदेश उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें