फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए रूप में आएगी उन्नति योजना, बदलेगा शिक्षा का कलेवर

Thu, 25 Feb 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा गुणवत्ता के लिए उन्नति योजना को सरकार नए कलेवर में लांच करेगी। इसके लिए सरकार 2016-17 के बजट में प्रावधान करने जा रही है। यह कहना है मुख्यमंत्री हरीश रावत का। देहरादून स्थित अपने आवास में आयोजित समारोह में प्रदेश के 26 शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित करते हुए उन्होंने इसकी घोषणा की। सीएम ने संपर्क फाउंडेशन की ओर से अंग्रेजी, गणित किट और स्मार्ट क्लास प्रोग्राम को भी विधिवत तरीके से शुरू किया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आवास पर शिक्षा और संपर्क फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि संपर्क फाउंडेशन विद्यालयवार स्मार्ट क्लास प्रोग्राम का प्रतिवर्ष मूल्यांकन करेगी। मूल्यांकन में पहले 50 स्थानों पर रहने वाले स्कूलों को हर साल आकाशवाणी के प्रख्यात एंकर देवकी नंदन पांडे के नाम पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि केंद्र से बजट न मिलने से प्रदेश में उन्नति प्रोजेक्ट बंद हो गया। इसे फिर से शुरू किया जाना चाहिए।

शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन ने कहा कि आरटीई लागू होने के बाद से बच्चों का मूल्यांकन ठीक से नहीं हो पा रहा है। दसवीं में पहुंचते ही 25 से 30 फीसदी बच्चे स्कूल छोड़ रहे हैं। शिक्षा सचिव ने कहा कि शुरूआत में सौ स्कूलों को अंग्रेजी किट दिए जाएंगे। इसके बाद अगले वर्ष से हर स्कूल में इसे उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सहायक निदेशक मोहन सिंह बिष्ट और भगवती प्रसाद मैंदोली ने किया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव एस राजू, शिक्षा निदेशक राकेश कुंवर, सीमा जौनसारी, अपर निदेशक महावीर सिंह बिष्ट, संयुक्त निदेशक पदमेंद्र बिष्ट, उप निदेशक नागेंद्र बर्त्वाल, संपर्क फाउंडेशन के संस्थापक विनीत नायर, मुकुल सती, वैकटेश मलूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश के इन शिक्षकों का हुआ सम्मान
महेशानंद, बंशीधर गौड़, ध्यान सिंह, कल्पना बिष्ट, भागचंद लाल केशवानी, कुसुम उनियाल, सरला बैण्डाले, गीता जोशी, शहाबानो, दीपक सिंह फर्त्याल, कमल चंद भट्ट, पुष्कर राम टम्टा, डा.संजीव सुंद्रियाल, रघुवीर सिंह पंवार, राजपाल सिंह, ज्योति प्रकाश जगूड़ी, दर्शन सिंह पंवार, अलख नारायण दुबे, अमर सिंह बिष्ट, नंदन सिंह अल्मियां, इंद्रसेन यादव, प्रेमलता आर्य, लक्ष्मी वल्दिया, डा.शीतल प्रसाद मिश्र, सोवेंद्र सिंह चौहान, लक्ष्मी प्रसाद जगूड़ी व चंदन सिंह रावत
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें